IPL 2023 क्या मुंबई बिगाड़ेगी समीकरण या गुजरात प्लेऑफ का टिकट करेगी कन्फर्म ?

मुंबई और गुजरात के बीच आज IPL 2023 का 57 वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मुंबई और गुजरात दोनो प्वाइंट टेबल के टॉप 4 में शामिल है।  मुंबई और गुजरात के बीच की यह मुकाबला आज रात भारतीय समय अनुसार 7 बज कर 30 मिनट पर शुरू होगा जबकि इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा । इससे पहले गुजरात की टीम हार्दिक पांड्या के अगुवाई में IPL 2022 खिताब जीत चुकी है ।आईपीएल गुजरात की 11 मैचों में 8 जीतकर 16 अंक के साथ शीर्ष पर है अगर आज गुजरात मुंबई को हरा देता है तो IPL 2023 की आधिकारिक रूप से क्वालीफाई करने वाली पहली टीम हो जाएगी। वही मुंबई 11 मैचों में 6 में जीत के साथ 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है ।अगर आज मुंबई मैच जीती है तो राजस्थान बेंगलुरु पंजाब और हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ जाएगी।

IPL 2023 आज गुजरात और मुंबई के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

सुर्य कुमार यादव

ईशान किशन

रिद्धिमान साहा

शुभमन गिल

हार्दिक पांड्या

राशिद खान

नूर अहमद

मोहम्मद शमी

Leave a comment